डबवाली 23 मई।
डबवाली पुलिस द्वारा कंडमशुदा, दंगा रोधी उपकरणों, लकड़ी की कुर्सी, मेज और कूलर व बेरीकेड सहित अन्य सामान की खुली बोली 26 मई को प्रातः 09 बजे गांव डबवाली में स्थित पुलिस लाईन में होगी ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक बोली दाता निश्चित तिथि, समय व स्थान पर पहुंच कर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इच्छुक बोलीदाता 20,000 रुपये सिक्योरिटी फीस मौके पर जमा करवाकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकता है, बाकी शर्तें नीलामी के समय बताई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए टीएचसी डबवाली के मोबाइल नंबर 8708679127 पर सम्पर्क कर सकते हैं।









