×
Chaupal Tv
Latest Update

नगराधीश सुभाष चंद्र ने लघु सचिवालय परिसर का दौरा कर साफ-सफाई और जन सुविधाओं का जायजा लिया

हिसार, 21 मई।
 नगराधीश सुभाष चंद्र ने वीरवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का दौरा कर कार्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण, पेयजल व्यवस्था तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।


नगराधीश ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों की साफ-सफाई केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि प्रशासन की कार्यशैली और जिम्मेदारी को दर्शाती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिसर में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की गंदगी या अव्यवस्था पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान नगराधीश ने कई विभागों में रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को फाइलों एवं दस्तावेजों को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड प्रबंधन मजबूत होने से कार्यों में पारदर्शिता बनी रहती है और आमजन की समस्याओं के समाधान में तेजी आती है।


उन्होंने कर्मचारियों से समय पर कार्यालय पहुंचने और नागरिकों के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने की भी अपील की। नगराधीश ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लघु सचिवालय परिसर में नियमित निरीक्षण अभियान चलाकर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।