×
Chaupal Tv
Latest Update

नांदेड़ में श्रद्धा और आस्था का संगम : श्रद्धालुओं ने तख्त सचखंड हजूर साहेब सहित कई पवित्र स्थलों के किए दर्शन

हिसार, 19 मई।
नांदेड़ साहिब धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने महाराष्ट्र के पवित्र धार्मिक स्थल तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर देश, प्रदेश और समाज की खुशहाली एवं शांति की कामना की।


तख्त सचखंड श्री हजूर साहेब के दर्शन के अलावा श्रद्धालुओं को सिख इतिहास और धार्मिक महत्व से जुड़े कई प्रमुख तीर्थ स्थलों के भी दर्शन करवाए गए। इस दौरान संगत साहिब गुरुद्वारा, माता साहिब गुरुद्वारा, शिकरी घाट, हीरा घाट, माल टेकड़ी, नगीना घाट और बांदा घाट सहित विभिन्न पवित्र स्थानों पर श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर गुरु परंपरा से जुड़े इतिहास को नजदीक से जाना। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को इन स्थलों की धार्मिक महत्ता एवं ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी भी दी गई। श्रद्धालुओं ने कहा कि यह यात्रा उनके जीवन की यादगार और आध्यात्मिक अनुभवों से भरपूर यात्रा रही। गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास और सेवा भाव के माहौल ने सभी को गहरी आत्मिक शांति का अनुभव करवाया। श्रद्धालुओं ने बताया कि ऐसी धार्मिक यात्राएं न केवल आस्था को मजबूत करती हैं बल्कि समाज में भाईचारे, सेवा और एकता का संदेश भी देती हैं।


यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के रहने, भोजन, आवागमन और दर्शन की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गई, जिससे सभी श्रद्धालुओं ने सहजता और श्रद्धा के साथ धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों और प्रबंधकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम युवाओं को अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत से जोडऩे का कार्य करते हैं।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।