भिवानी, 17 मई। अग्निवीर रैली जनवरी-फरवरी 2026 की परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवार 23 मई को अपने मूल दस्तावेजों सहित सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में सुबह 5:30 बजे रिपोर्ट करें।
यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल के संदीप ने बताया कि अग्निवीर क्लर्क / एस के टी भर्ती 2025-26 के परिणाम घोषित हो चुकी है। अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर रैली जो जनवरी- फरवरी 2026 में भिवानी के भीम स्टेडियम में हुई थी जिसमे चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और भिवानी जिलो के उम्मीदवारो ने भाग लिए उसका परिणाम घोषित कर दिए गए है। उम्मीदवार अपना परिणाम wwwin indianarmy.nic.in पर देख सकते है।
उन्होंने बताया कि सभी सफल उम्मीदवार से अनुरोध है की वे 23 मई 2026 को सुबह 5.30 बजे सभी मूल दस्तावेजों के साथ सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में रिपोर्ट करें। निदेशक सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी ने परीक्षा पास करने वाले सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी है।









