×
Chaupal Tv
Latest Update

जल संचय जन भागीदारी अभियान के द्वितीय चरण में जल संचय के नए स्रोत तैयार करने में जिला भिवानी अव्वल स्थान पर

भिवानी, 17 मई।  बारिश के साथ-साथ पानी की एक-एक बूंद का संचय करने के लिए डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में जल संचय जन भागीदारी अभियान के द्वितीय चरण में जिला भिवानी प्रदेश भर में अव्वल स्थान पर पहुंच गया है। जिले में उल्लेखनीय कार्य करने पर सरकार द्वारा डीसी साहिल गुप्ता के साथ-साथ इस अभियान में जुड़े सभी संबंधित विभागों की प्रशंसा की है।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा जल संचय को लेकर जल संचय जन भागीदारी अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, शॉक्पिट, ट्रेनचीज, टैंक और पॉन्ड आदि बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया। इस अभियान में मुख्य रूप से शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, सिंचाई विभाग, सॉइल कंजर्वेशन और बागवानी विभाग शामिल हैं।

सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने इस अभियान की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश भर के उपायुक्तों से मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली। एसीएस अनुराग अग्रवाल को एडीसी दीपक बाबू लाल ने बताया कि जिले में पिछले एक साल में जल संचय के विभिन्न गांवों/ खेतों में 1800 से ज्यादा नए स्रोत तैयार कर दिए गए हैं। समीक्षा के दौरान पाया कि जिला भिवानी प्रदेश में जन संचय जन भागीदारी द्वितीय अभियान में अव्वल स्थान पर है। 

वहीं डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अनुराग गोयल इस अभियान के नोडल अधिकारी हैं। जन संचय के नए स्रोत बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं ताकि बारिश के पानी का संचय किया जा सके। बारिश के पानी का संचय करने से आसपास क्षेत्र में जमीन के पानी का लेवल भी सुधरेगा। नोडल अधिकारी अनुराग गोयल ने बताया कि जहां-जहां भी जल संचय के साथ बनाए जा रहे हैं उनका मौके पर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।