×
Chaupal Tv
Latest Update

ई-शपथ लेकर नशा मुक्ति अभियान को दिया जाएगा बल

भिवानी, 17 मई। डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ई-प्लेज (यानि ई-शपथ) में  अधिक से अधिक नागरिक जुड़े। इससे नशा मुक्ति अभियान को बल मिलेगा। इस अभियान में विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं एवं शैक्षणिक संस्थानों पर फोकस किया जा रहा है।


जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र ने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय नशा मांग न्यूनीकरण कार्ययोजना के तहत नशा मुक्त भारत अभियान संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ई-प्लेज प्लेटफॉर्म नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, अधिकारियों एवं आमजन को नशे के खिलाफ ऑनलाइन शपथ लेने का अवसर प्रदान करता है। इससे न केवल अभियान में जनभागीदारी बढ़ेगी, बल्कि प्राप्त आंकड़ों के माध्यम से जिला स्तर पर जागरूकता गतिविधियों की निगरानी और उनके प्रभाव का मूल्यांकन करने में भी सहायता मिलेगी। उन्हों

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।