चंडीगढ़ , 27 अप्रैल- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का विरोध करने वाली राजनैतिक पार्टियां आख़िर महिलाओं को आगे क्यों नहीं बढ़ने देना चाहती , जबकि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही, अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा लाए गए बिल पर अपने विचार व्यक्त कर रही थी।
आरती सिंह राव ने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को रोक कर महिलाओं का अपमान किया है। आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया।
आरती राव ने कहा कि नारी सब भूल जाती है लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती। महिला आरक्षण का विरोध करके जो पाप विपक्ष ने किया है उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी। इन विपक्षी दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का भी अपमान किया है। जनता द्वारा इसकी सजा से भी वो बच नहीं पाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आधुनिक काल में भी महिलाएं समाज में अपनी काबिलियत से कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं हैं। आज महिलाएं डॉक्टर , मेडिसिन, चिकित्सा विज्ञान, इंजीनियरिंग, अंतरिक्ष विज्ञान और बिजनेस जैसे क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं बल्कि कई क्षेत्रों में तो उनसे भी आगे हैं।
आज जब देश की बेटियां स्टार्टअप्स चलाती हैं या वैज्ञानिक बनती हैं, तो वे केवल अपना ही नहीं, बल्कि पूरे देश का मस्तक गर्व से ऊंचा करती हैं। हमें ऐसी होनहार महिलाओं पर गर्व है। नारी पूरे समाज और परिवार की नींव है। एक शिक्षित और सम्मानित नारी एक पूरे परिवार को शिक्षित और संस्कारित करती है जिससे एक मजबूत परिवार और राष्ट्र का निर्माण होता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए कई योजना









