×
Chaupal Tv
Latest Update

हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय व उपमंडल मुख्यालय पर आयोजित किये जा रहे समाधान शिविर

रोहतक, 27 अप्रैल : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये है कि वे समाधान शिविर में प्राप्त हर शिकायत का समयबद्घ व उचित निपटारा करवाना सुनिश्चित करें। शिकायत का निपटारा करते समय संबंधित नागरिक को भी विभागीय कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्टï करें।


सचिन गुप्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार नागरिकों की हर विभाग से संबंधित समस्याओं का एक छत के नीचे तुरंत निदान करवाने के उद्देश्य से हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय व उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए कॉलिंग सेल भी स्थापित किया गया है। इस सेल के माध्यम से नागरिकों का फीडबैक प्राप्त किया जाता है ताकि शिकायतों का स्थायी व प्रभावी समाधान हो। समाधान शिविर में आने वाले पढऩे-लिखने में असमर्थ नागरिकों की मदद के लिए कर्मचारी तैनात किया गया है तथा साधारण कागज पर हाथ से लिखी गई समस्याओं की समाधान शिविर में सुनवाई की जा रही है।


बॉक्स :-
उपायुक्त के निर्देशानुसार उच्चाधिकारियों ने समाधान शिविर में नागरिकों की सुनी समस्याएं :-


उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर समाधान शिविर आयोजित किया गया। समाधान शिविर में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, पुलिस उपाधीक्षक गुलाब सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याएं सुनने के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनका शीघ्र समाधान करवाने के निर्देश दिये।


जिला मुख्यालय के अलावा महम उपमंडल में उपमंडलाधीश विपिन कुमार की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया गया। समाधान शिविर में 2 शिकायतें प्राप्त हुई। उपमंडलाधीश ने इन शिकायतों की सुनवाई करते हुये अधिकारियों को इनके समाधान के निर्देश दिये। इस अवसर पर संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।


इस अवसर पर सांपला मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदयभान मलिक, भाजपा के प्रतिनिधि सतीश चौधरी के अलावा परिवहन डिपो के महाप्रबंधक नवीन कुमार, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता अनील नागर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता चहल सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।