×
Chaupal Tv
Latest Update

झज्जर नगर परिषद उपचुनाव-2026:वार्ड-13 उपचुनाव के  लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त

झज्जर, 27 अप्रैल। नगर परिषद झज्जर  के वार्ड नंबर-13  उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधीश स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने नगर परिषद उपचुनाव के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने, मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन तथा आरक्षित ईवीएम की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की है।


जिलाधीश ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 16(1) एवं 17(2) के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी नियुक्त अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतें ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो सके।


उन्होंने बताया कि शहीद रमेश कुमार जी.एम.एस.एस.एस. स्कूल (उत्तरी भाग), झज्जर को मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।


उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए एसडीएम झज्जर रवि मीणा को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि नगराधीश रितु बंसीवाल को सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में  जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं एटीपी सतीश कुमार को रिजर्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट व राकेश कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर को रिजर्व सेक्टर सुपरवाइजर लगाया गया है।


डीसी ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, ताकि मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।