×
Chaupal Tv
Latest Update

ममता बनर्जी पर अनिल विज का तीखा हमला—बोले, 4 मई के बाद बदल जाएगी बंगाल की तस्वीर

चण्डीगढ, 26 अप्रैल-* हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बैनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘ममता बैनर्जी अभी दो सभाओं को छोडकर गई हैं, लेकिन आने वाली 4 मई को वे पश्चिम बंगाल को ही छोडकर चली जांएगी’’। 

श्री विज आज यहां अंबाला छावनी में 105 मॉल रोड पर श्री शालिन्दर खन्ना शैली जी के निवास पर लोगों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम ‘मन-की-बात’ कार्यक्रम को सुन व देखने के उपरंात मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।   

श्री विज ने कहा कि पश्चिम बंगाल को पहले चरण का चुनाव हुआ है और जितनी बडी संख्या में वहां पर मतदान हुआ है, ये मोदी जी की लहर का असर है, और मोदी जी की लहर के कारण ही लोगों ने 92 से 93 प्रतिशत तक मतदान किया, जोकि छोटी बात नहीं है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि ममता बैनर्जी अभी दो सभा को छोडकर ही नहीं गई, बल्कि 4 मई को नतीजों को आने दीजिए तब ममता बैनर्जी बंगाल छोडकर ही चली जाएगी। 

श्री विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जी के धर्म व संस्कृति और हमारे धर्म व संस्कृति में बहुत ही अंतर है तथा भारतीय जनता पार्टी हमारे धर्म व संस्कृति के सांस्कारिक राष्ट्रवाद पर चलती है। उससे विपक्ष को काफी तकलीफ होती है तथा विपक्ष हमेशा बाहर की बातें करते हैं। ये हमारे शूरवीरों की वीरता को बाहरी नजर से पूछते हैं इसलिए राहुल गांधी और आरएसएस में बहुत ही अंतर है। 

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।