साइबर सुरक्षा पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम (CBP) का आयोजन

On: April 25, 2026 5:04 PM
Follow Us:

आज [इंडस पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड रोहतक दिनांक25 अप्रैल 2026 में शिक्षकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अध्यापकों को”साइबर सेफ्टी एंड सिक्योरिटी” (Cyber Safety and Security) पर एक विशेष क्षमता निर्माण कार्यक्रम (Capacity Building Programme – CBP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों के प्रति जागरूकता फैलाना और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के तरीकों से अवगत कराना था।


इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता (Resource Persons) के रूप में प्रसिद्ध शिक्षाविद् और विशेषज्ञ मंजू छिल्लर और हरीश दहिया उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेजर वैली पार्क में आधुनिक फाउंटेन व लाइट शो का किया उद्घाटन

 मंजू छिल्लर ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल फुटप्रिंट्स और ऑनलाइन निजता (Privacy) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे अनजाने में साझा की गई जानकारी जोखिम का कारण बन सकती है।
तकनीकी सत्र: हरीश दहिया ने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर बुलिंग और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के व्यावहारिक तरीके साझा किए। उन्होंने मजबूत पासवर्ड बनाने और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) के उपयोग की सलाह दी।


सत्र के अंत में शिक्षकों ने अपनी शंकाओं का समाधान किया। विशेषज्ञों ने दैनिक जीवन में आने वाली डिजिटल चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लेजर वैली पार्क में आधुनिक फाउंटेन व लाइट शो का किया उद्घाटन


स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमान दीपक वशिष्ठ जी  ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को तकनीकी रूप से साक्षर होने के साथ-साथ साइबर सुरक्षित होना भी अनिवार्य है। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

राज्य सरकार ने विभिन्न प्रयासों के जरिए कारीगर को सीधे उपभोक्ता तक पहुंचाया-सीएम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment