पात्र व्यक्ति नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन तक बनवा सकते है नया वोट :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

On: April 23, 2026 8:35 PM
Follow Us:


रोहतक, 23 अप्रैल : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने बताया कि सांपला नगर पालिका के सामान्य चुनाव 2026 के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 25 अप्रैल सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करवाये जा सकते है। नगरपालिका के सामान्य चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका सांपला के क्षेत्र में यदि कोई ऐसा पात्र व्यक्ति है, जिसका अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं है, तो वह नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन अर्थात 25 अप्रैल तक अपना नया वोट बनवा सकता है।

प्रदूषण को लेकर हम आज सचेत न हुए तो आने वाली पीढ़ियों का दम घुट जाएगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज


सचिन गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के तीसरे दिन प्रधान पद के लिए 5 नामांकन पत्र प्राप्त हुये तथा सदस्यों के लिए 9 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। अब तक प्रधान पद के लिए 5 प्रत्याशियों तथा सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल करवाये है। प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में राकेश कुमार पुत्र लायक राम, योगेश ओल्हाण पुत्र रोशन लाल, विकास पुत्र रोशन लाल, अंकित पुत्र शमशेर सिंह एवं अनिल कुमार पुत्र सतनारायण शामिल है।

शिक्षकों को दिए जरूरी दिशा – निर्देश, बाल-केंद्रित शिक्षण व शत प्रतिशत निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए किया प्रेरित


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका सांपला के वार्ड सदस्यों के लिए वार्ड नंबर एक से दीपक पुत्र राजबीर, वार्ड नंबर 2 से कृष्ण पुत्र रणधीर, वार्ड नंबर 4 से प्रदीप पुत्र रामकिशन तथा अनीष पुत्र राजरूप, वार्ड नंबर संख्या 7 के लिए पिंकी देवी पत्नी देव कुमार, वार्ड नंबर 12 के लिए मनोज कुमार पुत्र महेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 13 के लिए आरती पत्नी जयवीर, वार्ड नंबर 14 से सुषमा पत्नी अशोक, वार्ड नंबर 15 से सोनिया पत्नी रणधीर सिंह ओल्हाण ने आज नामांकन पत्र दाखिल किये। प्रधान पद के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सांपला उपमंडलाधीश के न्यायालय में नामांकन पत्र दाखिल किये जा रहे है तथा वार्ड सदस्यों के लिए तहसीलदार न्यायालय में नामांकन पत्र स्वीकार किये जा रहे है।

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत 16 जून तक चलेगा जिला में चलेगा सर्वे अभियान, संरक्षण व डिजिटलीकरण पर विशेष जोर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment