पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया संकल्प

On: April 23, 2026 3:03 PM
Follow Us:

गुरुग्राम : 22 अप्रैल 2026

▪️ विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर श्री Sandeep kumar HPS, पुलिस उपायुक्त, पुर्व गुरुग्राम के नेतृत्व में कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हरित भविष्य का संकल्प लिया।

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में बड़ा कदम

▪️ इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा क्षेत्र में हरित वातावरण विकसित करना रहा। पुलिस उपायुक्त पूर्व जॉन के निर्देशन में यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पेड़-पौधों के महत्व और उनकी उपयोगिता पर भी चर्चा की गई। सभी कर्मचारियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित किया गया।

▪️ कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। सभी ने यह भी सुनिश्चित किया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी। इस दौरान टीम भावना और सामूहिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की बात कही गई।

स्वास्थ्य विभाग में 69 रिक्त पदों पर भर्ती किये जाएंगे फिजियोथेरेपिस्ट : आरती सिंह राव

▪️ इसके अतिरिक्त, जिला पूर्व पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर भी पौधारोपण अभियान चलाया गया। आमजन को भी इस अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस उपायुक्त पूर्व ने सभी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन स्वच्छ एवं हरित वातावरण के संकल्प के साथ किया गया

दिव्यांका सिरोही की रहस्यमयी मौत से सनसनी: हार्ट अटैक या कुछ और?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment