← पूरी खबर
NEWS BRIEF

हरियाणा के सिरसा में दो सरपंच सस्पेंड, जानिये क्या है मामला ?

उपायुक्त (DC) शांतनु शर्मा ने नियमों की अनदेखी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में दो पंचायतों के सरपंचों पर कड़ा एक्शन लिया है। डबवाली खंड के गांव चट्ठा की सरपंच वीरपाल कौर को पद से बर्खास्त कर दिया गया है, वहीं नाथूसरी चौपटा खंड के गांव रंधावा के सरपंच सुभाष सिंह को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए गए हैं।