← पूरी खबर
NEWS BRIEF

हरियाणा में रिश्वत केस में बड़ा एक्शन, 75 हजार की रिश्वत लेते निजी व्यक्ति गिरफ्तार, पंचायत सचिव फरार

हरियाणा राज्य चौकसी एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करनाल जिले में ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य की बकाया राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले एक निजी व्यक्ति को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव निवासी गांव रिसालवा, तहसील असंध, जिला करनाल के रूप में हुई है। मामले में ग्राम पंचायत रिसालवा के पंचायत सचिव सुखबीर की भी संलिप्तता सामने आई है, जो फिलहाल फरार है।