← पूरी खबर
NEWS BRIEF

फ्लू सीजन से पहले आरती सिंह राव का अलर्ट: हर अस्पताल में फ्लू कॉर्नर, गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर तक तैयार

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य फ्लू के संभावित मामलों की समय रहते पहचान करना, संक्रमण के प्रसार को रोकना और गंभीर मरीजों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। इसी के तहत महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा की ओर से प्रदेश के सभी सिविल सर्जनों और मेडिकल कॉलेजों के निदेशकों को विस्तृत एडवाइजरी जारी कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।