← पूरी खबर
NEWS BRIEF

Dayalu Scheme: हरियाणा में आवारा पशुओं से दुर्घटना पर मिलेंगे 5 लाख रुपये, जानिये क्या है दयालु-2 योजना ?

आवारा पशुओं से हुई दुर्घटना के पीड़ित लोगों से सरकार की दयालु-2 योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि सड़कों पर घूम रहे पशुओं से होने वाली दुर्घटना में किसी भी नागरिक की मृत्यु या दिव्यांगता होने की स्थिति में दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-2) के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। दयालु-2 योजना पोर्टल का सरलीकरण भी किया गया है, ताकि पात्र परिवारों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभ मिल सके।