NEWS BRIEF
Hisar News: हिसार के खरड़ अलीपुर में 5.32 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मल्टीपरपज कुश्ती हॉल, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने रखी आधारशिला
हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को गांव खरड़ अलीपुर में मल्टीपरपज कुश्ती हॉल की आधारशिला रखी। इस परियोजना पर करीब 5.32 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। मल्टीपरपज कुश्ती हॉल बनने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास एवं खेल सुविधाएं मिलेंगी तथा युवाओं को कुश्ती सहित अन्य खेलों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।