चंडीगढ़, 21 अप्रैल – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कहा कि राज्य सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों के सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे है। इसी दिशा में मानेसर में डाइकिन एयर कंडीशनर कंपनी द्वारा लगभग 1000 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में लगभग 500 से अधिक युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चण्डीगढ में संत कबीर कुटीर में जापानी डेलिगेशन के साथ बातचीत कर रहे थे। जापानी प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री का विशेष आभार जताया और मुख्यमंत्री ने उन्हें गीता भेंट कर सम्मानित किया।





