×
Chaupal Tv
Latest Update

जनशिकायतों का समयबद्धता के साथ हो स्थाई समाधान : एडीसी अर्पित संगल

सिरसा, 23 अप्रैल।
समाधान शिविर नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक बहुत ही बेहतरीन प्लेटफार्म है। ऐसे में यहां आने वाली हर शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एटीआर रिपोर्ट भेजी जाए ताकि वह शिकायत बार-बार ना आए। ये निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए दिए। इसके साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। जिला में आयोजित समाधान शिविरों में कुल 23 शिकायतें आई।


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर जन शिकायतों के निवारण का बहुत ही महत्वपूर्ण माध्यम है, यहां पर एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों से जुड़ी आमजन की समस्याओं का निवारण किया जाता है। नागरिक प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रात:10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल पर समाधान शिविर में अपनी समस्याएं रखते हुए उनका निवारण करवा सकते हैं।


एडीसी अर्पित संगल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने आमजन से अपील की कि कोई भी समस्या हो, उसे समाधान शिविर में रखें और उसका समाधान करवाएं। इसके अलावा उपमंडल स्तर पर भी नागरिकों की सुविधा के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।