×
Chaupal Tv
Latest Update

एक और गांव के लिए खुला ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल, गेहूं में आगजनी की घटना का विवरण 28 तक दर्ज करवाएं प्रभावित गांवों के किसान

सिरसा, 24 अप्रैल।
रबी 2025-26 में आगजनी के कारण गेहूं की फसल में हुए नुकसान का विवरण दर्ज करवाने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। प्रभावित किसान खसरा नंबर-किला नंबर के आधार पर 28 अप्रैल तक अपने नुकसान का विवरण पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं।


जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार तहसील कालांवाली के गांव अलीकां के खसरा नंबर 60//17, 19, 20 से संबंधित प्रभावित किसान अपने नुकसान का विवरण दर्ज 28 अप्रैल तक करवा सकते हैं। इस नुकसान का आंकलन खसरा नंबर और प्रभावित क्षेत्र के आधार पर किया गया है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने प्रभावित किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना दावा दर्ज करें और संबंधित जानकारी पूर्ण एवं सही अपलोड करें।

खबर पसंद आई?इसे शेयर करें
लेखक✓ Verified Author

Sahab Ram

ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।